इंटरनेशनल प्रेस कम्युनिटी को सर्वेश्वरी समूह का मिला आशीर्वाद
सैकड़ो फलदार पौधों का हुआ बृक्षरोपण


इंटरनेशनल प्रेस कम्युनिटी को सर्वेश्वरी समूह का मिला आशीर्वाद
सैकड़ो फलदार पौधों का हुआ बृक्षरोपण
दिनांक 27.7.2025 दिन रविवार समय सुबह 10 बजे से जीवदानी जंगल, ठाकुर पाढ़ा, अम्बरनाथ पश्चिम में श्री सर्वेश्वरी समूह की मुंबई शाखा के सौजन्य से सैकड़ों फलदार पौधों के वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में इंटरनेशनल प्रेस कम्युनिटी के अध्यक्ष डॉ. परमिंदर पाण्डेय अपनी मॉर्निंग टीम के साथ सेवा प्रदान किये।
इस अवसर पर बालाजी आश्रम में परम पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु जी एवम पूज्य गुरूपद संभव राम जी के सुचित्रों पर माल्यार्पण, पुष्पार्पण व दीप प्रज्वलित कर पूजन के उपरांत वृक्षारोपण की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम में मुंबई थाने नवी मुंबई पालघर से स्वयं सेवी पहुंचे! लगभग पचास महिला पुरुष श्री सर्वेश्वरी समूह मुम्बई शाखा के सिपाही सहित बालाजी आश्रम के सहयोगी कार्यक्रम में भाग लिए!
विदित हो कि सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में इस समूह का सामाजिक कार्य अपने आप में एक उदाहरण है। इनके समाज सेवा से तो देश के प्रधानमंत्री व विश्व नेता श्री नरेंद्र मोदी जी भी प्रभावित हैं।
सौजन्य से : शनि महाराज आईपीसी न्यूज़ 24
Subscribe to my channel


