शाबाश जीआरपी दादर सिर्फ 7 दिन में सात लाख की सोने की घड़ी की बरामदी की

विदित हो कि 20 जनवरी को दादर से अंबरनाथ के लिए कर्जत ट्रेन 2 बजे की पकड़ते समय डॉ. परमिंदर पांडेय की सोने की राडो की घड़ी गिर गई। सूचना जीआरपी को दिया डॉ. पांडेय ने और मात्र 2 घंटे में छान बीन करके जीआरपी टीम ने FIR दर्ज किया, और 7 दिन के अथक प्रयास से घड़ी की बरामदी कर आज घड़ी डॉ. पांडेय सुपुर्द कर दिए।
छान बीन में दादर जीआरपी की टीम के Psi बापू कांबले, Psi दत्ता कांबले, महिला पुलिस ज्योत्सना दलवी,स्वाति सूर्यवंशी, प्रतिभा अभंग, यस गाडे, महारणवरकर, मुकेश तायडे,विवेकानंद पाटिल, सुमित चौहान,समाधान एरंडे इत्यादि अधिकारियों ने बहुत मेहनत की।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री अनिल कदम व उनकी पूरी टीम को डॉ. परमिंदर पांडेय व आईपीसी, बालाजी हॉस्पिटल, MRF, आईपीसी न्यूज 24, बालाजी आश्रम परिवार के तरफ से धन्यवाद व बधाई दिए और महाराष्ट्र जीआरपी पर हम सबको गर्व है इसकी सूचना रेलवे कमिश्नर को प्रेषित किए।
Subscribe to my channel