अकेली माँ की निराश्रित बच्चियों की मदद का दूसरा कार्यक्रम संपन्न

अगस्त महीने के अंतिम रविवार दिनांक 30 को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के आईपीसी के अभियान का दूसरा कार्यक्रम बोइसर पालघर में संपन्न हूआ!
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आईपीसी के संरक्षक डॉ. ओम प्रकाश दुबे जी ने अकेली माँ के निराश्रित बच्चियों के पढ़ाई में मदद करने की पहल की सराहना की! इस पुनीत कार्य की प्रशंसा करते हुए पढ़ाई में खुद भी मदद करने का संकल्प लिया!
इस मौके पर श्रीमती पुष्पा तिवारी जी को शाल श्रीफल ट्रॉफी देकर सभी अतिथियों ने सम्मान किया!
मुख्य अतिथि के रूप में श्री दयाराम मिश्र, विशेष अतिथि के रूप में आईपीसी के अति वरिष्ठ सहयोगी श्री समीर वर्तक जी ने अपनी गरिमामय उपस्तिथि दर्ज करते हुए हर परिस्तिथि में जरूरत मंद माताओ की मदद की बात दोहराई!
अतिथि के रूप मे एडवोकेट रविंद्र मिश्र, श्री मनोज मिश्र, श्रीमति विद्या राजपूत जी अपने विचार रखें!
एक महीने के अथक प्रयास से आईपीसी के महासचिव कृष्णा पाण्डेय, सचिव ऋषिकेश मिश्र, कोषाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, मुंबई महिला उपाध्यक्ष सुमन सिंह ने अपना योगदान दिए!

जौनपुर से पधारें हमारे आईपीसी के आजीवन सदस्य डॉ. सूफ़ी खान ने बेटिओं की सुरक्षा का उपाय बताते हुए सनातन पर अपनी बात बड़े मुखरता से रखते हुए! मदरसे की पढ़ाई को आतंकवाद की जड़ और मस्जिदों को उनका अड्डा बताया! मुख्य वक्ता के रूप मे आईपीसी की थाने महिला अध्यक्षा श्रोमती रानी गुप्ता ने 1000 बेटिओं को कन्यादान सरकारी योजना से जोड़कर कर्ज रहित पढ़ाई व विवाह की बात दोहराई!
राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हूआ! तीसरा “बेटी के सम्मान” का कार्यक्रम सितम्बर महीने के अंतिम रविवार को भिवंडी मे होगा इसकी घोषणा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. परमिंदर पाण्डेय ने की!
Subscribe to my channel
