आस्था

(आईपीसी न्यूज़)
मुंबई में आप को कई जगह विशेकर किसी पूजा स्थलों या सार्वजनिक स्थानों पर आप को गाय और गोवंश ले कर खड़े लोग मिल जाएंगे।जो साथ में कुछ चारा के बंडल भी लिए रहते है।चुकी हमारा देश एक आस्थावान देश है इस लिए लोग गोवंश को चारा खिलाना शुभ मानते है।क्यों की शहरी इलाकों में गाय पालना और उनकी सेवा करना असंभव है ।इसलिए लोग इन जगहों पे जा कर अपनी श्रद्धा अनुशार कीमत देकर
चारा खरीद कर गाय को खिलाते है।जब इस बारे में अधिक जानकारी ली गई तो पता चला की कुछ लोग क्या अधिकतर लोग गाय भी प्रतिदिन के हिसाब से भाड़े से लाते है । चारा और उनको खिलाने वाला लड्डू ले आते है।फिर शाम तक अपना लोगो से एक मानधन ले कर दिन भर गाय को चारा खिलाते है।इससे इन लोगो को गाय का भाड़ा और चारा की लागत निकाल कर भी अच्छी खासी आमदनी हो जाती है। गाय और गोवंश की सेवा भी होती है और अपना घर भी चलता है।
(सौजन्य से : प्रकाश तिवारी)
Subscribe to my channel
