उत्तर प्रदेश

हंडिया ब्लॉक परिसर में विदाई समारोह कार्यक्रम का किया गया आयोजन

हंडिया प्रयागराज सोमवार को हंडिया ब्लॉक परिसर में विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के आयोजन ब्लॉक प्रमुख हंडिया महेंद्र कुमार सिंह मुन्ना के नेतृत्व में किया गया कार्यक्रम के अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सहकारी विकास बैंक हंडिया के अध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह द्वारा किया गया बता दे की हंडिया विकासखंड के विकास खंड विकास अधिकारी अजय कुमार कुरील का कार्यकाल पूरा हो गया जहां पर उनके सेवानिवृत होने पर भव्य विदाई सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान प्रेम कुमार एवं ब्लाक प्रमुख महेंद्र कुमार सिंह मुन्ना द्वारा माला पहनाकर अंग वस्त्र बुके देकर सम्मानित किया गया इतना ही नहीं खंड विकास अधिकारी अजय कुमार के सम्मान समारोह में ब्लॉक परिषद के अधिकारी एडीओ पंचायत सुदामा राम गावड़े समेत समस्त ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी सफाई कर्मचारी ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य द्वारा सम्मान करते हुए उन्हें उपहार बुके देकर प्रेम कुमार सिंह ब्लाक प्रमुख महेंद्र कुमार सिंह द्वारा खंड विकास अधिकारी अजय कुमार को पारिवारिक जनों को भी सम्मानित किया गया सम्मान समारोह में खंड विकास अधिकारी अजय कुमार की आंखें भर आई उन्होंने नम आंखों से उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद किया साथ ही साथ जाते-जाते समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अच्छे कार्य करने एवं सजकता पूर्वक जिम्मेदारी निभाने का टिप्स भी दिए कार्यक्रम का सफल संचालन पवन कुमार यादव द्वारा किए गए इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख महेंद्र कुमार सिंह एडीओ पंचायत सुदामा राव गावड़े राम बाबू भारती मैना देवी समेत काफ़ी संख्या में लोग मौजूद रहे

IPC News 24

Related Articles

Back to top button